नई दिल्ली : फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फ्रांस की टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। फिलाडेल्फिया में खेले गए मुकाबले में फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराकर नॉकआउट चरण में अपनी जगह पक्की कर ली। इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे किलियन एम्बाप्पे, जिन्होंने अपने 100वें अंतरराष्ट्रीय मैच को यादगार बनाते हुए दो गोल दागे और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।मुकाबले में फ्रांस ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। GFX IN मैच के 14वें मिनट में माइकल ओलिस के शानदार पास पर किलियन एम्बाप्पे ने गोल कर फ्रांस को 1-0 की बढ़त दिला दी। इराक की टीम पहले गोल के बाद दबाव में आ गई। मैच के 54वें मिनट में एम्बाप्पे ने अपना दूसरा और टीम का दूसरा गोल दाग दिया। मैच के 66वें मिनट में ओस्मान डेम्बेले ने गोल दागकर फ्रांस की बढ़त को 3-0 कर दिया।
